Tujhsa iss jahan mein aur koi hai nahi

हिन्दी

तुझसा इस जहां में और कोई है नहीं तुझ बिन आसरा मेरा है ना कहीं। रहूँ तेरी बाहों में प्रियतम मेरे तू ही मेरा सर्वस्व यीशु मेरे। chorus: आराधना तेरी आराधना यीशु मेरे, तेरी आराधना (2) अर्पण करता हूँ खुद को हाथों में तेरे धो दे मुझको तू प्रभु वचनों से तेरे तेरी इच्छा पर ही तू मुझको चला भर दे पवित्र आत्मा से मुझको ख़ुदा चलता मैं रहूँ तेरी राहों पर सदा बनके रहबर मेरा तू चलना संग ख़ुदा तुझ पर ही बना रहे मेरा भरोसा तू मेरी चट्टान, रहूँ तुझ में स्थिर सदा