हिन्दी
उपकार की भेंटे अपनी (2)
प्रभु को चढ़ाना है (2)
1 जो भी हमारा प्रभु का सारा (2)
जिसका उसको देना है (2)
भण्डारी हम प्रभु के जग में
दसवां ही लौटाना है... प्रभु को...
2 खीष्ट यीशु ने स्वर्ग को त्यागा
हमको प्रेम दिखाना है
हिस्सा दो प्रभु को जो कुछ हो
निज भेंट भी लाना है... प्रभु को...
3 ईश्वर की है कृपा भारी
हमको धन्य दिखाना है
सारा जीवन दे दो प्रभु को
तब आशीर्षे पाना है... प्रभु को...