हिन्दी
1 उठाते हैं तेरा नाम
तेरी स्तुति करते हुए
घुटनों पर हम आकर
करते हैं तुझ से प्रार्थना
मिलकर हम गायें, प्रभु की स्तुति हो
मिलकर हम गायें हल्लिलुयाह
2 आयेगा मेरा यीशु हमें लेने एक दिन
जायेंगे हम उसके संग जहां पर होगा
अनन्त जीवन;- मिलकर हम...
3 हो लेंगे यीशु के संग
जिसने दिया है पापों से मुक्ति
धन्य हो उसका नाम;- मिलकर...
4 मार्ग सत्य जीवन यीशु ही है
जो उस पर विश्वास रखे
अनन्त जीवन वो पाये हो लेंगे...
5 जीवन की रोटी यीशु ही है
जो उसे खायेगा
वो कभी न मरेगा हो लेंगे...