Vishwas Parkha Jayega

हिन्दी

विश्वास परखा जाएगा, आनंद समझो शैतान तुमको डराएगा आनंद समझो … (2) होंगी परीक्षा धीरज बढ़ेगा तपने के पश्चात सोना बनेगा … (2) सीमा के बाहर परीक्षा ना होगी यीशु की मर्ज़ी से हर बात होगी … (3) जितना वचन में समाएगा … (2) आनंद समझो विश्वास परखा… यीशु वचन का उपयोग करना जैसी भी आफ़त हो बिल्कुल ना डरना … (3) उस पार यीशु ले जाएगा … (2) आनंद समझो…