हिन्दी
विश्वास जो भी मसीहा पे लाएगा
उद्धार वो ही पाएगा
तन और मन के दुखों से वो
छुटकारा पल में पाएगा
निर्बल दुखी लाचार मनुष्य
जब शरण प्रभु के आएगा
मिले उसे पल में चंगाई
हर दुःख से मुक्ति पाएगा
घेर ले जब जीवन को तुम्हारे
साये दुष्टात्माओं के
शुद्ध करेगा तुमको प्रभु ही
सारी अशुद्ध आत्माओं से
नैनहीन क़दमों में प्रभु के
आस लिए जो आएगा
पाके दया प्रभु येशु की
दृष्टिदान वो पाएग