हिन्दी
विश्वास करो तुम येशु पर
इसी में तुम्हारी है भलाई
येशु ज़िंदा है मेरा येशु ज़िंदा है
आज भी येशु ज़िंदा
देखो वो कब्र पड़ी है खाली
सबके पापों के लिए येशु मरा है
मृत्यु में से तीसरे दिन जी उठा है
येशु मसीह पर अगर विश्वास करेगा
तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा
दूतों के संग इक दिन येशु आएगा
उद्धार पाए हुओं को स्वर्ग ले जाएगा