हिन्दी
वो खुदा मेरा चरवाहा है ..2
मुझ को कमी ना होगी ..2
वो मुझे हरी हरी
चरागाहों में लाके बिठाता है
मुझे राहत की नदियों के पास
मेरा खुदा ले जाता है
मेरी जॉं बहाल करता है
वो खुदा मेरा चरवाहा है...
चाहे मौत के साए की ही
वादी से मै जब भी गुजरूँ
तू जो पास है मेरे खुदा
मे किसी बला से क्यों डरूं
मुझे रास है तेरी वफा
वो खुदा मेरा चरवाहा है...
मेरे दुश्मनों के सामने
तू मेरा मेज लगाता है
खुशाल करता है मुझको
भरपूर मेरा प्याला हे
और मुझ को प्यार दिखाता है
वो खुदा मेरा चरवाहा है ....
ये यकीं मुझे तेरी रहमत
मेरे साथ रहेगी उम्र भर
होगा सदा मेरा भला
गर तू है मेरा हमसफर
तेरे घर रहूँगा मै सदा
वो खुदा मेरा चरवाहा है ...