Yaad kar Tu Kaha Se Gira

हिन्दी

याद कर तू कहाँ से गिरा लौट आ और मन को फिरा... (2) पहला सा प्रेम तूने छोड़ दिया यीशु से नाता तूने तोड़ दिया भूल गया उसके बलिदान को कलवरी पर दी उसने जान को याद कर तू कहाँ से गिरा... अब भी वक़्त है तौबा कर अपने किए पर फिर ना जाना उस घिनोनी सड़क पर लौट आ तुझको यीशु पुकारे देखे यीशु ने बाहें पसारे याद कर तू कहाँ से गिरा... आया नहीं मूड के तू देख पछताएगा यीशु आके चला जाएगा तू यही रह जाएगा कौन तुझको संभालेगा, कौन तेरा हाथ थामेगा कौन तेरे आँसू पोछेगा कोई नहीं होगा, कोई नहीं होगा याद कर तू कहाँ से गिरा...