Yahova charwaha mera - thunayeni-ke-suve

हिन्दी

यहोवा चरवाहा मेरा, कोई घटी मुझे नहीं है हरी चराइयों में मुझे, स्नेह से चराता वह है 1 मृत्यु की अंधकार से, मैं जो जाता था प्रभु यीशु करुणा से, तसल्ली मुझे दी है;- 2 शत्रुओं के सामने, मेज को बिछाता वो है प्रभु ने जो तैयार की, मन मेरा मगन है;- 3 सिर पर वो तेल मला है, अभिषेक मुझे किया है दिल मेरा भर गया है, और उमड़ भी रहा है;- 4 सर्वदा प्रभु के घर में, करूंगा निवास जो मैं, करूणा भलाई उसकी, आनंदित मुझे करती है;-