हिन्दी
यहोवा के पवित्र लोगो उसकी स्तुति करो
उसके भवन में गीत नया
गाकर स्तुति करो
दफ और वीणा बजाते हुए
उसका भजन गाए
आओ भक्तो मिलकर
उसे स्तुति की भेंट चढ़ाए
यहोवा अपने लोगों से प्रसन्न रहता है
उसकी महिमा पृथ्वी
और आकाश के ऊपर है
उसकी स्तुति में सारे
बंधन खुल जाते हैं
उसके पवित्र स्थान में
हम आशीष पाते हैं