हिन्दी
ए दुनिया के लोगो
ऊँची आवाज़ करो
गाओ ख़ुशी के गीत
उसका गुणगान करो
इबादत करो उसकी इबादत करो … (2)
याद रखो के वही एक खुदा है
हम को ये जीवन उसी ने दिया है
उस चारागाह से हम सब है आये
हम्द-ओ सन्ना के हम गीत गाए
रब का तुम शुक्र करो
ऊँची आवाज़ करो
गाओ ख़ुशी के गीत
उसका गुणगान करो
इबादत करो उसकी इबादत करो … (2)
नाम-ए खुदावंद कितना मुबारक
मेरा खुदावंद कितना भला है
रहमत है उसकी सदियों पुरानी
वफ़ा का अज़ल से यही सिलसिला है
उस पर ईमान धरो
उसके घेर आओ चलो
गाओ ख़ुशी के गीत
उसका गुणगान करो
इबादत करो उसकी इबादत करो … (2)