Ae hamare baap tu jo aasman

हिन्दी

ए हमारे बाप तू जो आसमान में है (2) तेरा नाम पाक माना जाए तेरी ही बादशाहत आए (2) जैसे तेरी मर्ज़ी आसमान मे पूरी होती (2) वैसे हे तेरी मर्ज़ी जगत मे पूरी हो जाए (2) रोज की रोटी हमारी आज तू हमको दे दे (2) जीवन की रोटी तू है वो ही हमारा बल है (2) जिस तरह हम अपने अपराधी को माफ़ करते (2) उसी तरह ही हमारे अपराध को माफ़ कर दे (2) हमें आज़माईशो मे जाने तू ना दे (2) बल्कि बूराई से बचा तेरी राह पे चला (2) क्योंकि आसमानी वाचा और कूवत कुदरत (2) सारा ज़म्मी का जलाल है हमेशा तेरा (2) आमेन