हिन्दी
यीशु मसीह है सबका, मुक्ति दिलाने आया (2)
ये जगत बनाया प्रभु ने, प्रभु हमरे पास है आया ... (2)
ओ जागजा मानव अब तू, उद्धार जगत में आया ... (2)
दुख दर्द में पीड़ित हो तुम, प्रभु दर्द उठाने आया... (2)
यीशु मसीह है सबका...
बोझ पाप था मन पे भारी, मसीह क्रूस उठाने आया ... (2)
पाक दिलसे पुकारो प्रभु को, मसीह पार कराने आया ... (2)
यीशु मसीह है सबका...