हिन्दी
आ गएँ आँसू आँख में मेरे
याद जब आयें वो गुनाह मेरे … (2)
हमने गुनाह क्यूँ कियें
घाव तुझको क्यूँ दियें … (2)
हमने तुझे मारा मसीह
और क्रूस तुझको दियें
आ गएँ आँसू…
बोझ काँटे दिल में गम
यीशु सहते गयें सितम … (2)
बलिदान ऐसा देखकर
पत्थर भी रो दियें
आ गएँ आँसू…
सहता गया दर्द-ऐ-जिगर
कुछ न कहा मूह से मगर … (2)
हमको बचाने के लियें
यीशु ने जान दी
आ गएँ आँसू…