हिन्दी
ए मनुष्य तू इतना क्या सोच रहा है
अपनी समझ का सहारा ना ले
अपने हर काम में मसीह को प्रथम स्थान देना
वो तेरे हर मार्ग को अपनी सामर्थ से सीधा करेगा … (2)
ए मनुष्य…
माँगो तो दिया जाएगा
ढूढों तो तुम पाओगे
खटखटाओ तो खोला जाएगा
यीशु ने वादा किया
तुम जो बुरे होकर भी
अपने बच्चों को अच्छी चीज़े देते हो
तो स्वर्गिय पिता कितना ज़्यादा देगा
तो स्वर्गिय पिता कितना ज़्यादा देगा
ए मनुष्य…
तुम जो बोझ से दबे हो
मसीह के पास तुम आओ
वो तुम्हे विश्राम देगा
यीशू ने वादा किया
उसका जुआ उठा ले
वो दिन मन का और नम्र है
अपने मन में शांति पाओगे
अपने मन में शांति पाओगे
ए मनुष्य…