हिन्दी
यीशु तेरा नाम है प्यारे
यीशु तेरा नाम… (4)
तेरा बंदा पुकार रहा है
तेरा बंदा पुकार रहा… (2)
ज़िंदा तेरा नाम है यीशु
ज़िंदा तेरा नाम… (4)
मुझको ज़िंदगी दे रहा है
अपनी ज़िंदगी दे रहा … (2)
भिखारी एक बैठा था लंगड़ा जो था
लोगो के रहम पे बस पलता जो था … (2)
युहन्ना और पतरस ने देखा उसे
कहा जो है हम में वो देते तुझे … (2)
है नाम यीशु का जो देता शिफा … (2)
ले नाम यीशु और हो जा खड़ा
वो लंगड़ा भी चलने लगा … (2)
तेरी तमदिल करने लगा … (2)
साफ़ी तेरा नाम यीशु
साफ़ी तेरा नाम … (4)
तेरा बंदा पुकार रहा है
तेरा बंदा पुकार रहा … (2)
यीशु तेरा नाम है प्यारे …
जो हो तंग हाली, ले नाम यीशु
ना जायें बीमारी ले नाम यीशु … (2)
जब अपनो ने छोड़ा ले नाम यीशु
हो ज़ख़्मों ने तोड़ा ले नाम यीशु … (2)
है आज भी काबिल वो नाम यीशु
जो करता है कामिल वो नाम यीशु
जो तू भी पुकारेगा नाम यीशु … (2)
फ़तेह हर मुसीबत से पाएगा तू
यीशु नाम में मिलती रज़ा … (2)
वो ही देता है अपनी दया … (2)
माफी तेरा नाम है देता
माफी तेरा नाम … (4)