Yeshu Teri Daya Se

हिन्दी

यीशु तेरी दया से मैं जीवन जीता हूँ यीशु तेरी कृपा से मैं आगे बढ़ता हूँ ... (2) धन्यवाद धन्यवाद यीशु तेरा धन्यवाद ... (2) फूलों मे रंग तूने डाला पंछी को गाना तूने सिखाया सागर से गहरा प्यार तेरा आसमानो से तू है ऊँचा ...(2) धन्यवाद... भोजन से तृप्त करता तन को मेरे कपड़ो से ढकता मेरे सारे दुख दर्द को नृत्य में बदल देता ... (2) धन्यवाद... तू है यहोवा शालोम, शांति देनेवाला तू है यहोवा निस्सी, जय हरदम देनेवाला ... (2) धन्यवाद... यीशु तेरी दया से मे जीवन जीता हूँ यीशु तेरी कृपा से अबतक मरा नहीं ज़िंदा हू मैं धन्यवाद धन्यवाद यीशु तेरा धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद पिता तेरा धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद राजा तेरा धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद यीशु तेरा धन्यवाद