हिन्दी
गुनाहों से दबा हुआ
खौफ से भरा हुआ
निगाहें तेरी ओर लगी हुई
फरियादें है तुझसे जुड़ी हुई
यीशु तू जो छू ले मुझको तो मैं आज़ाद हो जाऊं
यीशु तू जो छू ले मुझको तो मैं बेखौफ हो जाऊं
जो कुछ भी था मेरा सब कुछ खो रहा है
पल पल दिल ये मेरा निर्बल हो रहा है
दुआएं तुझसे जो की है वो उम्मीद है मेरी
जिंदगी तुझसे यीशु फिर एक बार चाह रहा हूं
तेरे ही रहम पर जिंदगी ये टिकी है
मेरी हर एक ख्वाहिश तुझसे ही जुड़ी है
तू ही मेरी सांसों का लंगर है प्रभु
ईमान से मैं यीशु तेरे पास आ रहा हूं