Yeshu bulata Yeshu bulata

हिन्दी

तुम जो थके हो, बोझ से दबे हो … (2) गम के अंधेरों में, क्यूँ भटकते हो, शांति का राजा, मुक्ति दाता, श्रीष्टि करता, जीवन दाता सबको है वो प्यार से बुलाता … (2) यीशु बुलाता, यीशु बुलाता यीशु बुलाता, यीशु बुलाता … (2) सब बेसहारों का है वो सहारा स्वर्गीय पिता जो है वो हमारा … (2) संकट में वो ही है एक सहारा जीवन की नैया, पार लगाता यीशु बुलाता, यीशु बुलाता… वो संग रहेगा हरदम तुम्हारे वही उठाएगा सब गम तुम्हारे ... (2) जीवन की राहों में क्यूँ खो गये तुम बाहें फेलाए वो तुमको बुलाता यीशु बुलाता, यीशु बुलाता…