Yeshu hai mera kaisa

हिन्दी

1 यीशु है मेरा कैसा खुशहाल दिल में व देता शान-ओ-जलाल वारिस नजात का साकिन आसमान उसपर में रखता पूरा ईमान यह मेरा हाल है, यह मेरा गान उसकी तारीफ में करता हर आन 2 कामिल भरोसा चैन है और सुख अब मेरे दिल में न गम, न दु:ख देता मसिहा रहम का पैगाम करते फरिस्ते प्यार का बयान 3 यीशु पर रखता अपना ईमान उससे मैं होता नया इनसान उसके पियार से होते हूँ सेर कूव्वत अब पाके रहता दिलेर