हिन्दी
ए पिता तेरी नज़रें
सारी धरती पर ढूंढती है
कोई मिले जिससे तू अपनी महिमा दिखाए
वो आशीष पाए
मैं आया हूँ मेरे मसीहा
करने पूरी तेरी मर्ज़ी
मैं हूँ यहाँ ए मेरे पिता
मुझसे हो तेरी महिमा
ए खुदा तू है आत्मा
हो तेरी आराधना आत्मा सच्चाई से
देते तुझे सारी महिमा
और सारा आदर तुझको मिले