हिन्दी
येशू का लहू सारे पापों से,
शुद्ध करता हमे (2)
उद्धार देता , शांति देता,
अनंत जीवन भी देता
1 ऐसा कभी ना सोचो मन में
बेकार का है ये जीवन (2)
यीशु मसीह ने ख़रीदा हमको
लहू का मोल देकर (2);- यीशु का...
2 पवित्र स्थान में जायेंगे हम
यीशु के लहू के द्वारा (2)
द्वार हमारा यीशु प्यारा
वो ही है भोर का तारा (2);- यीशु का...
3 नाही हम खुद के ना दुनियाँ के
हम तो है यीशु मसीह के (2)
हम विश्वासी इस जहाँ में
गवाह है उसके लहू के (2);- यीशु का...