Yeshu ke prem se bhara - Yeshuvin snehathal

हिन्दी

1 यीशु के प्रेम से भरा ये मेरा दिल वो प्रेम की मधुरता अवर्णनीय है हां कितना गहरा है मेरे यीशु का प्रेम उसी का ध्यान है मेरे जीवन का गान 2 सृष्टि से पहले, मुझे भी चुन लिया आकर जमीन पर जान अपनी दे दिया है कितना श्रेष्ठ ये स्वर्गीय दान से योग्य बना लिया अनोखा प्रेम है;- 3 अदभूत प्रेम ये स्वर्गीय दान है मुझे बनाता हे अपना प्रभु सामान बैरी था मुझे भी अपना बना लिया प्रेमी यीशु का ये अतूल्य प्रेम हे;- 4 ज्योतिर्मय वस्त्र और मुकुट मै पहनेंगे राज्य करूंगा मै मसीह के संग सदा कष्ट सहा था वो पहना कांटो का ताज न बदलेगा कभी ये यीशु का प्रेम;- 5 गाऊंगा सियोन में उधार का ये गीत अदभुत ये गीत है यीशु के प्रेम का कलवरी क्रूस पर मारा गया था वो यीशु के प्रेम का ये अनोखा गीत है;-