हिन्दी
1 यीशु के सिपाही आगे कदम मार
कि सलीब है आगे तेरे नमूदार
तेरा शाही पेशवा है यीशु मसीह
उसके झंडे आगे चलते हैं सरीह
यीशु के सिपाही आगे कदम मार
कि सलीब है आगे तेरे नमूदार
2 इस निशान को देखके भागता है शैतान
आगे ऐ सिपाही फतह अपनी मान
सन्ना की आवाज़ से दो जख है लरज़ान
भाइयों हम्द ओ सन्ना गाओ खुश इलहान
3 लश्कर सी कलीसिया जंग में चढ़ती है
साबिक के बुजुर्ग को याद में रखती है
हम एक बदन दो भाइयों एक है वे तकरीफ
एक तालीम और आसरा उलफ़त में भी एक
4 ताज और तख्त हैं फानी राज है बे कयाम
यीशु की कलीसिया रहती ता दवाम
यह है उसका वायदा कि सब फाटकें
दोजख की न गालिब उस पर आवेंगी
5 बस सब कौम आऒ जंग में शामिल हो
ख़ुश आवाज़ बजाऒ शादियाने को
बादशाह की तारीफ में येसु जिसका नाम
आदमी और फरिशते गाते हैं मुदाम, आमीन.