Yeshu masih tere charano me

हिन्दी

यीशु मसीह तेरे चरणों में आए, तू काफी, तू काफी है; हर पल तेरे गीत गाने से मुझको, आनंद ही आनंद हैं। (2) अच्छा है तू, भला है तू, आराध्य है आराध्य है। (2) तेरे उपकारों को जब मैं सोचूँ, हृदय भर जाता है; पवित्र लहू मेरे लिए बहा, धन्य धन्य राजा। (2) पवित्र है तू, महान है तू, आराध्य है, आराध्य है। (2) कितना भी बोझ मेरे जीवन में आए, तुझको न छोड़ूँ कभी; मेरा जीवन अर्पित करता हूँ, निश्चय निश्चय है। (2) मुक्तिदाता, यीशु राजा, आराध्य है, आराध्य है। (2)