हिन्दी
अलविदा हम चले इस जहाँ से , था यहाँ परदेसी मुसाफिर
देश अपना घर हैं जहाँ , रहुगा अब सदा मैं वहां
मेरी आयू के हर दिन, हैं सभाला मुझे तु खुदा
कर सका कुछ ना मैं यहाँ , तेरी आशीष के बदले
मसीह मे जो मुऐ जाते हैं, भाग्यशाली हैं निश्चिय सभी
पहुंचेगें वो जल्द ही, स्वर्गीय सिय्योन घर अपने
मेरा देश ख़ुशी का हैं देश, दुखी ना हो कोई यहाँ
फिर मिलेंगे हम सब वहाँ, यीशु आए जो बादलो पर