Yeshu masiha ne papi jag se

हिन्दी

यीशु मसीह ने पापी जग से ऐसा प्यार दिखाया सबके पाप मिटा देने को अपन खुन बहाया आज बुलाता है वह हम सबको आओ तोबा कर लो उसकी रहमत सबके लिए है अपनी झोली भर लो उसके दर पे जो भी आया कब उसने ठुकराया यीशु मसीह ने……। दुआ करो जो उसके भक्त मे जो तुमको रोज सिखाये प्यार करो तुम दुश्मन से भी हमको ये ही सिखाये क्रुस पे चढ़कर कैसा उसने प्यार का रास्ता दिखाया यीशु मसीह ने ……। बेबस और मजबूर गमो के मारो को है बुलाता भूले भटके राही को प्यार की राह दिखाता हर पापी को गले लगाकर प्यार से अपना बनाया यीशु मसीह ……।