Yeshu mera charwaha me uska gun gata hu

हिन्दी

यीशु मेरा चरवाहा, मैं उसका गुण गाता हूं, छोटी उसकी भेड़ उसके पीछे जाता हूं। 1 हरियाली चारागाह मुझे चराता है और निर्मल सोतों से मुझे पिलाता है वह आगे आगे चलता है, रखवाली करता जाता है, उसकी मेहरबानी से मैं तृप्त हो जाता हूं ;- 2 मौत की घाटी से मुझे ले जाता है, जंगल के खतरों से मुझे बचाता है वह मरहम पट्टी करता है, थरस्ती मुझे देता है, उसकी प्यारी सेवा से मैं राहत पाता हूं ;- 3 दुश्मन के सामने वह मेज़ बिछाता है, कटोरा आनन्द से वह उमड़ जाता है वह पाक पवित्र करता है, आत्मा का दान देता है, उसकी इस सहायता से मै जय पाता हूं।;-