हिन्दी
यीशु मेरा चरवाहा है, मुझे घटी ना होगी
हरी चराईयों में मुझे बैठाता है
वह मुझे सुखदायी जल के
झरने के पास ले चलता है
वह मेरे जी में जी ले आता है
यीशु जीवन जल देता है
धर्म के मार्ग में
अपने नाम से अगवाई करता है
मेरा यीशु ही मेरी चट्टान मेरी धार्मिक है
यीशु मेरा सब कुछ है
तेरे सोते से तेरी लाठी से
शांति मुझको मिलती है
जो सताते है, उनके सामने मेज बिछाता है
यीशु मुझको पनाह देता है