Yeshu naam sukhdayi

हिन्दी

यीशु नाम सुखदायी भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का ... (2) ये जीवन है माटी का पुतला ... (2) पानी लगत घुल जायें भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का यीशु नाम सुखदायी... ये जीवन है चंदन की लकड़ी ... (2) आग लगत जल जायें भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का यीशु नाम सुखदायी... ये जीवन है घास का तिनका ... (2) धूप लगत मुरझायें भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का यीशु नाम सुखदायी... ये जीवन है काग़ज़ की पूडिया ... (2) हवा चलत उड़ जायें भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का यीशु नाम सुखदायी...