हिन्दी
यीशु नासरी मेरे यीशु नासरी
जीवन में मेरे तेरी इच्छा हो पूरी
हो हाल्लेलुयाह…
तेरा गवाह बनकर जीना है मुझे
महिमा और प्रशंसा सब देना है तुझे
तेरी ही सेवा में उमर बिताऊँ सारी
यीशु नासरी...
मैं घटू और मुझमें तू बढ़ता ही जाना
यह जीवन है तेरी स्तुति आराधना
तेरी ही आत्मा की मुझमे हो भर पूरी
यीशु नासरी...
मैंने चख कर देखा तू कैसा है भला
तेरे नाम से जो भी मांगा वह मिला
हम दोनो के बीच में कभी रहे दूरी
यीशु नासरी...