हिन्दी
येशु ने अपना खून
बहा के मुझे बचालिया
क्यों में न गाऊँगा
गुण उसी के मुझे बचालिया
मैं जब गुनाहों में पड़ा हुआ था येशु आ गया
उसी के मारे जाने से मैं
जीवन भी पा गया
इसलिए गाऊँगा गुण उसी के मुझे बचालिया
मेरे गुनाहों का बोझ उठाकर
क्या क्या न उसने सहा
मेरे गुनाहों को माफ़ कराने खून भी उसका बहा
कितना अनोखा है प्यार मसीह का मुझे बचालिया
सेवा करेंगे प्यारे प्रभु की
जैसा की उसने कहा
मर भी मिटेंगे प्यारे प्रभु में
जैसा की उसने सहा
हरदम हम गायेंगे गीत उसी के हमें बचालिया