हिन्दी
यीशु ने कहा जीवन का जल मैं तुम्हें दूंगा
आ जाओ मेरे पास बुझालो अपनी प्यास शांति तुम्हें दूंगा
भटके हो तुम खोये हो तुम, दिल में अगर तुम उदास हो
थके हो तुम निराश हो तुम, यीशु के पास आ जाओ
ईश्वर का पुत्र यीशु ने हमें पाप से छुड़ाया है
उसके ही नाम से हमेशा हमें विजयी बनाया है -2.
आना यीशु रूकना नही, वह तो तेरे पास है
दीनों का वह, दुःखियों का वह, हर श्क्स की आस है -2.
हर गम से दूर करे जो मुझे वह मेरा मसीहा है
अपने ही रक्त से धोया है मुझे, वह मेरा मसीहा है -2.