हिन्दी
आनंद ही आनंद है
मेरे यीशु के चरणो में ... (2)
आनंद ही आनंद, आनंद ही आनंद
आनंद ही आनंद है मेरे यीशु के चरणो में
आनंद ही आनंद है...
पाप मेरा क्षमा हुआ, श्राप मेरा निकल गया
यीशु के रक्त द्वारा, यीशु के रक्त द्वारा
नया जीवन यीशु में, कृपा जीवन यीशु में
पवित्र आत्मा द्वारा,पवित्र आत्मा द्वारा
आनंद ही आनंद है...
बाजे के शब्द में दूतो की सेना में
आएगा यीशु राजा, आएगा यीशु राजा
क्षणमात्र में हम रूपांतर होकर
महिमा में जायेंगे, महिमा में जायेंगे
आनंद ही आनंद है...
सर्वशक्ति यीशु विजय का दाता
जय देनेवाला है, जय देनेवाला है
एक कंठ से हम होशाना गाकर
सबको बतायेँगे हम, सबको बतायेँगे हम
आनंद ही आनंद है...