Anand manaye aao anand manaye

हिन्दी

1 आनन्द मनायें आओ आनन्द मनायें यीशु राजा मेरा हो गया इस सृष्टि का पालनहारा मेरे हृदय का राजा हुआ। आ आ आनन्द है परम आनन्द है क्या यह मेरा सौभाग्य है इस सृष्टि का पालनहारा मेरे हृदय का राज हुआ 2 मेरे बचपन से उसने मुझे चुन लिया मैं था भटका और दूर हो गया उसकी करुणा से फिर भी ना छोड़ा नया जीवन मुझे दे दिया | 3 मैं बना रहूँगा प्रेम में अपने प्रभु के चाहे कोई भी बाघा पड़े उसकी आज्ञा को नहीं भूलूंगा जब तक उसका आना न हो। 4 प्यारा प्रभु आयेगा संग में मुझे ले लेगा ताकि उसके साथ मैं रहूँ मैं मगन रहूँगा उसकी संगति में वहाँ आनन्द ही आनन्द है।