हिन्दी
यीशु तुझको आराधना
करता हूँ हरपल समर्पण … (2)
आराधना हो तेरी, महिमा हो तेरी … (2)
यीशु तुझको…
तेरे लहूँ से मुझको धोले
बन जाऊं मैं योग्य तेरे … (2)
तेरी राहों पर चलता रहूँगा
बनकर मैं तेरा हमसफ़र … (2)
आराधना हो तेरी…
तूने दी हैं आशीष हमको
शुक्रिया करते हैं सदा … (2)
तेरी मर्ज़ी से जीते रहेंगे
जब तक हैं साँसे बरकरार … (2)
आराधना हो तेरी…