Zinda hai prabhu humara

हिन्दी

ज़िंदा है प्रभु हमारा जीवन देता है शांति देता है वो ही हमारा राजा है हम सब उसके सेवक है भजो हर दम येशु नाम शैतान को करदो नाकाम उसपर डालो बोझ तमाम जीवन होगा तब आसान चिंता हमारी वो करता है सारे दुखों को हरता है हर पल रहता येशु साथ क्या है फिर चिंता की बात कितनी भी हो काली रात येशु दिखलायेगा राह वो सच्चा चरवाहा है तृप्त हमे वो करता है येशु है इतना बलवान कोई नहीं है उसके समान शैतान के सब चालों का किया उसने काम तमाम येशु मुक्तोदाता है पाप शमा सब करता है