हिन्दी
आराधना हो येशु की,
स्तुति मेरे प्यारे प्रभु की -2
हर एक साँस मेरे,
महिमा गाए तेरी -2
आराधना हो......
तू है हज़ारों में प्यारा
मेरा प्रिय येशु मसीह
सुबह का तू तारा
मेरा प्रिय येशु मसीह
तेरी प्रशंसा मै करता रहूँ
जब तक जिंदा रहूँ -2
आराधना हो.....
तेरा राज्य आये
तेरी इच्छा हो पूरी -2
जैसे स्वर्ग में होती है
पृथ्वी पर हो पूरी -2
आराधना हो.....
हर एक साँस मेरे
महिमा गए तेरी -2
आराधना हो येशु की
स्तुति मेरे प्यारे प्रभु की -2