हिन्दी
सारी सृष्टि पर
तेरा अधिकार
तू राजा धीरज है प्रभु
तुझसे है ज़मीन
तुझसे आसमां
जग का तू मालिक प्रभु
करते है सजदा
इबादत हो तेरी सदा
हज़ारों ज़ुबाने गए
तेरा ही नाम दोहराये
यीशु तू पवित्र है
ऊंच नीच का
ना कोई वजूद
तेरे राज्य में
हर किसी का है
स्वागत यहाँ
तेरे राज्य में
तेरी, रेहमत में है
तू लेता है सबको करीब
हज़ारों ज़ुबाने गए
तेरा ही नाम दोहराये
यीशु तू पवित्र है
शाहों का शाह है तू खुदा
तेरा न कोई मुक़ाबला
तेरा ही ताक़त रहे
सबसे ऊँचा
हज़ारों ज़ुबाने गए
तेरा ही नाम दोहराये
यीशु तू पवित्र है