हिन्दी
हे मेरे मन,
प्रभु की तू आराधना कर
क्यों की वो भला है – २
उपकार किये है तुझ पर
जब तुने नहीं जाना
फिर भी गले जगाया
क्योंकि येशु भला है
हे मेरे मन....
जब जा रहा अन्धकार से
हाथ पकड़ कर चलाया
ले आया उजियाले में
क्योंकि येशु भला है
हे मेरे मन....
विश्वास हीन था तू
विश्वास तुझे दिलाया
अपना प्यार जताया
क्योंकि येशु भला है
हे मेरे मन....