हिन्दी
अंधेरा रात था; मेरा दिल में
उजियाला बनके तू आया
आशा मैने छोड दिया था
आशा किरण बनके यीशु आया
को: यीशु तू मेरा साथी बना
मेरा दिल का आशा बना
तुने मुझको घर में बसाया
तू मेरा अब्बा पिता बना
मेरा पैर फिसल रहा था
गिरते गिरते थक गया था
भूखा प्यासा मैं कमजोर था
जीवन बन के तू आया;- यीशु तू…
दोस्तो ने मुझको छोड़ दिया था
अकेलापन मेरा साथी बना था
मृत्यु से मैने प्रेम किया था
जीवन की रोटी बन के तू आया;- यीशु तू…