हर मुसीबत में

हिन्दी

हर मुसीबत में मुझ को संभाला हर मुसीबत में सब को संभाला रखवाला.... रखवाला, येशु है रखवाला..... हर मुसीबत में वो काम आया मुझे मरते-मरते येशु ने बचाया मुझे रखवाला.... जब मसीहा का दीदार हो जाएगा तेरा बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा रखवाला.... वो धरती का राजा वो सरकार है निराला मसीहा का दरबार है रखवाला....