तू प्यार का सागर, सागर दया का तु है

हिन्दी

तू प्यार का सागर, सागर दया का तु है तेरे प्यार के सागर मे, हम तैरना चाहते (2) 1. परमेश्वर होने पर भी तू मानव रूप धारण किया प्रभु तेरे इसी प्यार ने, हमको दीवाना बनाया (2) 2. गहराई मिले सागर की ऊचाई मिले आसमान की पर कोई नाप ना पाएगा, गहराई तेरे प्यार की(2) 3. दलदल से उठाकर हमको, ऊचाई पर बैठा दिया प्रभु तेरे लहू के कारण हमको मिली शिफा