हिन्दी
जब किसी ने ये मुझ से कहा
चलो प्रभु के घर को चले
मेरा मन आनंदित हुआ
मेरा मन झुमने लगा
मै तो प्रभु के घर को चला - 2
१. झूम झूम कर मै नाचते हुए
नाचते हुए मै आनंद से
मेरे येशु से मिलने चला - ४
मै तो प्रभु के घर को चला
२. हे भोर के तारो अब जाग उठो
हे वीणा के तारों अब बोलने लगो
मेरे येशु की प्रशंसा करो - ४
मै तो प्रभु के घर को चला
३. कब जाकर मैं देखू उसे
कब जाकर मैं पूजू उसे
मेरा मन पूछने लगा
मेरा मन पूछने लगा - ४
मैं तो प्रभु के घर को चला