हिन्दी
जो येशु नहीं था
तो कुछ भी नहीं था
बिखरा हुआ था जहाँ
उसके आने से रोशन
हुई है ये दुनिया
बदला है सारा समा
मायूसिओं के माहौल में भी
खुशियों भरा गुल खिला
खोया था हमने जो भी यहाँ पे
वापस हमे सब मिला
अनुग्रह तेरा हमको मिला…X2
भटके हुऐ थे हम रास्तों में
मंज़िल नहीं थी पता
बेहका हुआ था जीवन हमारा
खुदसे ही हम थे खफा
दुनिया ने हमको कुछ ना दिया बस
इंकार हमको मिला
उसके करम से दूर हुआ है
अश्को भरा सिलसिला
अनुग्रह तेरा हमको मिला…..X2
हमको यकीन है येशु रहेगा
साथ हमारे सदा
तू ही मसीहा ताक़त हमारी
तू ही हमारा खुदा
तूने किया है उद्धार सबको
तूने किया है भला
तू है तो हमको छु ना सकेगा
दुःखसे भरा काफिला
अनुग्रह तेरा हमको मिला…..X2