आशीष तुझसे चाहते हैं,

हिन्दी

आशीष तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं कोई खूबी है ना लियाकत, बक्शो हम को अपनी ताकत खाली दिलों को लाते हैं - 2 हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं, आशीष तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं हमनें बहुत खताएं की हैं, रहे निकम्मे ज़फ़ाएं की हैं शर्म से सिर झुक जाते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं आशीष तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं तुम हो शक्तिमान, प्रभुजी कुदरत तुम्हारी शान यीशु जी हम्द-ओ-सना हम गाते हैं -2 हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं आशीष तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं बंदे को तू कभी ना भूले दुःख सहे दुनिया में तूने उसी प्यार को चाहते हैं -2 हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं, आशीष तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं