हिन्दी
अनुग्रहकारी प्रिय प्रभुजी
तेरे शरण में हम आते है
तन मन धन तुझको भेट चढ़ा के
करते हैं हम तुझे साष्टांग प्रणाम
1 हर दिन तू हमें आशीष देता
गिरने से हमको बचा के तू रखता 2
जीवन के इस लंबे सफर में
तेरा वचन ही राह दिखाता 2
अनुग्रहकारी...
2 संकट क्लेश तो आते रहेंगे
पर तेरा अनुग्रह काफ़ी है हर पल 2
हम तेरे क़दमों में चलते रहंगे
जीत हमारी होगी आखिर जरूर 2
अनुग्रहकारी...
3 सेवा येशु से हमको मिली है
मिट्ठी के बर्तन लेके खज़ाना है स्वर्ग का
टूट जाए तो भी परवा नहीं है
महिमा हम तुझ को देते रहेंगे
अनुग्रहकारी...