हिन्दी
हो तेरी स्तुति और आराधना,
करता हूँ मैं तुझसे यह प्रार्थना
महिमा से तेरी तू इस जगह को भर,
जो भी चाहे तू यहां पर कर
हाले हाल्लेलूयाह ,हाल्लेलूयाह....
करुणा से तेरी नया दिन दिखा,
ढाल से तेरी मुझको बचाता है,
जब में पुकारूँ तू दौड़ा आता है,
जब मैं गिरूँ तो मुझे उठाता है
हाले हाल्लेलूयाह ,हाल्लेलूयाह....
सारे जहां में तुझसा कोई नही,
तेरे सिवा कोई प्रभु ही नहीं,
घुटने मैं टेकूं बस तेरे ही सामने,
तू मेरा प्रभु तू मेरा खुदा
हाले हाल्लेलूयाह ,हाल्लेलूयाह....