पर्वतो को देखूंगा मै

हिन्दी

पर्वतो को देखूंगा मै कौन है मददगार मेरा मेरा मददगार खुदा है - 2 जिसने ज़मीं और आसमान को बनाया है - २ वो तेरे पाँव को फिसलने नहीं देगा खुदावंद है तेरा जागा हुआ तुझे तन्हा न छोड़ेगा मेरा निगेहबान खुदा है - २ जिसने ज़मीं और असमान को बनाया है पर्वतो को देखूंगा मै .... तेरी जां को बला छु भी न पाएगी न गर्मी चाँद और सूरज की कभी तुझको जलाएगी मेरा साइबान खुदा है जिसने ज़मीं और आसमान को बनाया है पर्वतो को देखूंगा मै