सारी सृष्टि के मालिक तुम्हीं हो

हिन्दी

सारी सृष्टि के मालिक तुम्हीं हो सारी सृष्टि के रक्षक तुम्हीं हो करते हैं तुझको सादर प्रणाम गाते हैं तेरे ही गुणगान हा-हा-हा – हालेलुयाह हा-हा-हा – हालेलुयाह हा-हा-हा – हालेलुयाह हा-हा-हा – हालेलुयाह सारी सृष्टि को तेरा सहारा सारे संकट से हमको बचाना तेरे हाथों में जीवन हमारा है अपनी राहों पर हमको चलाना हा-हा-हा. हम हैं तेरे हाथों की रचना हम पर रहे तेरी करुणा तन, मन, धन हमारा तेरा है इन्हें शैतां को छूने न देना हा-हा-हा. अब दूर नहीं है किनारा धीरज को हमारे बढ़ाना जीवन की हमारी इस नैया को भवसागर में खोने न देना हा-हा-हा